"कमी के बीच खुशी"✨💕

       ✨बाहर सुख की खोज एक भ्रांति है,
            भीतर रहकर देख तू कितनी शांति है।✨

         "मोटीवेशन" ये चीज ऐसी है की हम सब को इसकी जरूरत होती है!!
  ~क्या थोड़ी देर मोटीवेशनल वीडियो देखने से हम अपने लक्ष्य को पा लेते है???
 जी,नहीं!! आज हम सब लोग अपने आप को मोटिवेटेड रखने का प्रयास करते है।
पर होता क्या है की हम कुछ ठान तो लेते है पर उसके बाद हम उस चीज को अपनी दिनचर्या में नही ला पाते।

कुछ लोग ऐसा मानते है की जीवन में आर्थिक स्थिति अच्छी हो और जो हमे चाहिए वो आसानी से मिल जाए तो हम खुश रह सकते है!!!
पर मैंने ऐसे कितने लोगो को देखा है जिनके पास सब कुछ होता तो है पर फिर भी वे लोग उदास रहते है।
इसका कारण क्या है?? 
क्या आपको भी लगता है की जीवन में सब कुछ मिल जाने से हम खुश रह पाएंगे??
मान लीजिए हमे सब कुछ मिल गया! पर उसके बावजूद भी हमे यही लगता रहता है की जो है वो कम ही है।
मनुष्य का यही स्वभाव है की उसके जीवन में कभी इच्छा ओ की संतुष्टि नहीं होती।
अब में इसपर मेरा एक अनुभव साजा करती हू।
 
ये फोटो देख रहे है वो फोटो एक आश्रमशाला की मुलाकात के दौरान मैंने लिया था।हालाकि ये दूर से ली गई तस्वीर है क्योंकि में नही चाहती थी की इन बच्चों की खुशी में कोई भंग हो।
जो उसवक्त मैने देखा अनुभव किया उसके बाद से मुझे ऐसा ही लगा की जीवन में कमी के बीच में भी हम खुश रह सकते है,सुख हमारे पास ही है।
ये बात मकर संक्रान्ति के समय की है,जब में इस आश्रमशाला गई और देखा की सारे बच्चे पतंग उड़ाने में व्यस्त है। ये आश्रमशाला में ऐसे बच्चे है जिनके मां बाप मजदूरी करते है,और जो बच्चो की पढ़ाई तो क्या उसकी जरूरत को भी पूरा करने में असक्षम है,ऐसे में ऐसी पाठशालाएं इनके लिए वरदान समान है,ये अपने बच्चो को यहां रखके जाते है।
और बच्चो की यहां सब जरूरत की चीजे पूरी की जाती है। मकर संक्रान्ति में कम पतंगों के बीच में भी ये ऐसा आनंद कर रहे थे की इनकी खुशी देखकर ऐसा लगा की जैसे त्योहार की असली खुशी तो ये मना रहे है,हमारे पास सब कुछ होकर भी हम कभी इतने खुश नहीं हुए और इनके पास कुछ न होकर भी इतनी खुशी!!!
इनको मिली एक पतंग में भी ये जैसे आसमान को जीत गए हो ऐसे खुश होते थे।
करीब १ घंटे तक उन बच्चो को देखने ने की बाद ऐसा लगा की असली मोटीवेशन तो मिल गया।

आपको पता है की हम लोग ज्यादा दुखी और उदास क्यों रहते है!!! इसका कारण एक ही है हम सब यही चाहते है की हमारे पास सब कुछ हो,अगर पड़ोसी के पास वो चीज है तो हमारे पास क्यों नही है!! ये सोचने में ही हम अपना समय बर्बाद करते है।
हमे अपनी जिंदगी ने जो दिया है उससे हम संतुष्ट ही नही रहते,हमे जो मिला है हमारे पास है वो दूसरो के पास नही है ये सोचकर हमे हमारी जिंदगी जीनी चाहिए।

क्या हमारे पास जो है वो कम है? हमारे पास एक अच्छा प्यार करने वाला परिवार है,पूछो उन लोगो को जिनके मां बाप छोटी सी उम्र में ही बच्चे को छोड़कर दुनिया से चल बसे हो!!शुक्रिया करो भगवान का की हमे दो वक्त कि रोटी के लिए तरसना नही पड़ता!! 
शुक्रिया करो भगवान का की हमे नई सुबह दिखाते है!!
जीवन में अगर मोटिवेटेड रहना है तो उसका गुरुमंत्र सिर्फ एक ही है की जो मिला है उसकी कद्र करके संतुष्ट रहिए।और अपने लिए नहीं तो उन लोगो के बारे में सोचकर आगे बढ़ीए जो हमारे आगे बढ़ने के लिए दिन रात मेहनत करते है।
हम सुबह जल्दी उठकर कसरत करने का न्यू ईयर में संकल्प कर लेते है पर हम वो साल बीत जाए तो भी कर नही पाते है!! हम फोन इतने समय ही चलाना है वो सोच कर संकल्प कर लेते है पर हम कर नही पाते!!ऐसे तो हजारों संकल्प को हमने रद्दी बनाकर रख दिया है।
ऐसा क्यों!!! अपने आप से ये प्रश्न पूछते रहिए!!
जिंदगी बहुत छोटी सी है,पता नही कब खत्म हो जाए!!
जीवन के अंतिम समय में हमे ये पछतावा नहीं होना चाहिए की हमे वो करना था और हम नही कर पाए।
सब कुछ करना हमे ही है,जैसे हमारे हिस्से का खाना हमे ही पड़ता है ठीक उसी तरह हमे अपने संकल्प को भी पूरा हमे ही करना है।
आप अपने बारे में नही सोचेंगे तो और कोन सोचेगा!!!

कभी कभी जीवन जीने का जरिया हमे छोटे से बच्चो के पास से भी सीखने को मिलता है! अमीरों को गरीब के पास से भी सीखने को मिलता है।
इसी बात पे जिंदगी के सुहाने सफर को मेरे शब्द अर्पण।

💕"आती हुई खुशी दिल तुझे पसंद है तो 
       बीते हुए लम्हों में तू रोया न कर!
    जो भी जिंदगी देती है,कभी खुशी कभी गम
     हर बात पर बस जी भर जी लिया कर!

      जो आज है वो कल नही होने वाला
       तो सो है उसकी खुशी मनाया कर!
       जो भी मिला है अच्छा या बुरा
       मिला इस बात से संतोष पाया कर!

      एक दिन इश्क हो जायेगा ये जिंदगी से,
       तब तक गम गाया न कर! 
✨जो मिला है वो सबसे बेस्ट है ऐसा सोचके बस यू ही जिंदगी की सफर में चलते जाओ!!"
   आपकी जिंदगी की सफर सुहानी रहे।😊
       ✨Prerna J.kanani✨




Comments

Popular posts from this blog

"दो दिन के दो पंछी"(उपन्यास) by prerna kanani

दिवाली2024

"ત્યાગપત્ર" ઉપન્યાસ નું મૂલ્યાંકન: મનોવૈજ્ઞાનિક દ્રષ્ટિકોણથી